The Big Picture: अपने भगवान गोविंदा को शो में देख पैरों में गिर पड़े रणवीर सिंह, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रोते हुए का वीडियो
1/3/2022 1:37:42 PM
मुंबई. एक्टर रणवीर सिंह शो 'द बिग पिक्चर' को होस्ट कर रहे हैं। रणवीर गोविंदा के बहुत बड़े फैन हैं। एक्टर गोविंदा को अपना भगवान मानते हैं। हाल ही में रणवीर के शो में गोविंदा पहुंचे। गोविंदा को शो पर देखकर रणवीर की आंखें नम हो गईं। रणवीर ने अपने भगवान गोविंदा को ऑडियंस से मिलवाया, तो वह काफी ज्यादा उत्साहित थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गोविंदा जैसे ही शो के स्टेज पर आते हैं तो रणवीर की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। एक्टर ने गोविंदा का धमाकेदार स्वागत किया। रणवीर गोविंदा के पैरों में गिर जाते हैं। इस दौरान एक्टर कहते हैं आज यहां इस मंच पर, इस शुभ दिन पर और इस शुभ अवसर पर मेरे भगवान खुद यहां पर आने वाले हैं। द वन एंड ऑनली, हीरो नंबर 1 गोविंदा। इसके बाद रणवीर ने गोविंदा के साथ मिलकर खूब धमाल मचाया। रणवीर ने गोविंदा के साथ जमकर डांस किया। इससे पहले जब रणवीर सिंह सेट के पीछे गोविंदा से मिले थे, तब रणवीर गोविंदा को देखकर रोने लगे और गले लगे गए। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें वीडियो कॉल के जरिए शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता, बेटी टीना और बेटे यशवर्धन भी प्रोग्राम में शामिल हुए। दोनों साल 2014 की फिल्म 'किल दिल' में साथ भी नजर आ चुके हैं। काम की बात करें तो रणवीर की फिल्म '83' हाल ही में रिलीज हुई है। इसके अलावा रणवीर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'सर्कस' में नजर आएंगे।