इस हॉलीवुड फिल्म से इंस्पायर्ड है 'गली बॉय' में रणवीर का किरदार

1/4/2019 6:16:06 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'गली बॉय' का टीजर आज रिलीज हो गया है। टीजर में रणवीर रैप करते नजर आ रहे है। रिलीज होते ही ये वायरल हो गया है। अब खबर सामने आई है कि रणवीर का किरदार हॉलीवुड फिल्म '8 Mile'  के स्टार एमिनेम से मिलता-जुलता है। इस फिल्म में एमिनेम का किरदार भी 'रैपर' का ही था।

 

 

'8 Mile' एक सेमी बायोग्राफीकल फिल्म है। इसे बेस्ट सॉन्ग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्र‍िया मिली थी। 'गली बॉय' की बात करें तो रैपर के किरदार में रणवीर प्रभावी लग रहे हैं। रैपर्स के साथ उनके कुछ वीडियो भी वायरल हुए थे। टीजर में रणवीर ने स्पिटफायर के लिरिक्स को अपनी आवाज दी है। बीट बॉक्सिंग डी-सायफर और बिग रॉ ने की है। मूवी का ट्रेलर 9 जनवरी को रिलीज होगा और फिल्म 14 फरवरी पर रिलीज होगी।

 


फिल्म 'गली बॉय' की कहानी मुंबई की चाॅल में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर और एक साधारण लड़के के संघर्ष की कहानी। टीजर के आधार पर कहा जा सकता है कि फिल्म में रणवीर का किरदार मुस्लिम लड़के का है। उनके अपोजिट आलिया का गेटअप भी इसे पुख्ता कर रहा है। मुंबई में एक लड़का है जो रैप करता है। संभवत: वह आलिया भट्ट से प्यार करते है। रणवीर, धर्म जाति की राजनीतिक लड़ाई के बीच बेरोजगारी में बड़ा सपना देख रहे हैं। उनके सपने में कुछ दोस्त भी हैं, शहर के कुछ गुमनाम, लेकिन हुनरमंद लड़के। और कुछ रोड़े भी।
 

Konika