Video: रणवीर सिंह के इस फैन ने उनके लिए किया कुछ ऐसा, एक्टर ने लगा लिया गले
1/12/2020 2:19:38 AM
बॉलीवुड तड़का डेस्कः बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फैन फॉलोइंग कितनी है ये शायद बताने की जरूरत नही होगी। रणवीर के फैंस उनके लिए क्या कुछ कर जाते हैं ये शायद उन्हें खुद को नही पता होगा। दरअसल रणवीर बीते गुरुवार को 'छपाक' फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इस इवेंट में रणवीर का एक फैन भी मौजूद था, जिसने अपने शोल्डर पर एक्टर के नाम का टैटू कराया है।
उसने जब रणवीर को अपना टैटू दिखाया तो वे खुशी से गदगद हो गए और फैन को गले से लगा लिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फैन के शोल्डर पर अपने नाम का टैटू देख रणवीर सिंह ने उन्हें गले से लगा लिया। उनके रिएक्शन की सभी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बता दें रणवीर सिंह हाल ही में अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे।
मुंबई में हुई सेलेब्स की इस स्पेशल स्क्रीनिंग से जब रणवीर बाहर निकले तो उनके ढेरों फैन्स उनका इंतजार कर रहे थे। उनका एक फैन ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन कर खड़ा हुआ था जिस पर रणवीर का ध्यान गया तो वह रुक गए।