दीपिका की वेबसाइट पर रणवीर ने लिखा इमोशनल नोट, पत्नी की तारीफ में कहीं ये बातें

2/4/2019 12:18:16 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका से कितना प्यार करते है इस बात से कोई भी अंजान नहीं है। शादी से लेकर अब तक जितनी भी इन दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। हाल ही में रणवीर ने दीपिका के लिए इमोशनल मैसेज लिखा। यह मैसेज रणवीर ने दीपिका की वेबसाइट पर पोस्ट किया जिसे दीपिका ने अपने बर्थ-डे पर लाॅन्च किया था। 

रणवीर सिंह ने लिखा- दीपिका बहुत ही अच्छी इंसान हैं। मैं यह बात इसलिए नहीं बोल रहा क्योंकि वह मेरी पत्नी हैं। मेरी फीलिंग्स उनके लिए क्या है यह बताने के लिए मेरे पास शब्द ही नहीं हैं। फिर भी मैं कोशिश करता हूं। मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि इस दुनिया में मैं उनके सबसे ज्यादा करीब हूं। मैं उन्हें पर्सनल लाइफ और   
प्रोफेशनल दोनों तरह से जानता हूं। उनका अनुशासन और काम के प्रति कमिटमेंट का कोई तोड़ नहीं है।

यह सभी चीजें उन्हें दुनिया का बेहतरीन एक्टर बनाती हैं। उनका अनुशासन और काम के प्रति कमिटमेंट का कोई तोड़ नहीं है।' रणवीर ने आगे लिखा - दीपिका की कामयाबियों ने समय के साथ पूरे खेल को बदल कर रख दिया। कभी -कभी मैं रुक जाता हूं और इतनी स्पेशल सोल की प्रशंसा करता हूं। मैं दुनिया में सबसे ज्यादा गौरव महसूस करने वाला पति हूं। उन्होंने मुझे बेस्ट मैन बनने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने मेरी जिंदगी को सफल बना दिया। वह मेरी जिंदगी की रोशनी हैं। 

बता दें कि रणवीर ने बीते साल 14-15 नवंबर को दीपिका संग शादी रचाई थी। यह शादी कोंकणी और सिंधी दोनों रीतियों से हुई थी। शादी के बाद इन दोनों ने कई रिसेप्शन दिए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर फिल्म 'गली बाॅय' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, कल्कि कोचलिन मुख्य भूमिका में हैं। वहीं दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आएंगी। इस फिल्म में विक्रांत मैसी हैं। 

Smita Sharma