रणवीर सिंह ने सैकड़ों लोगों के सामने की आपत्तिजनक बात, यूजर बोले-''ये है तुम्हारा फेवरेट स्टार''

2/6/2019 5:14:20 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गली बॉय' के प्रमोशन में बिजी है। ये फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी। हाल ही में रणवीर एक प्रमोशनल ईवेंट में पहुंचे थे। इस ईवेंट में रणवीर ने कुछ ऐसा बोल दिया कि हंगामा मच गया है। दरअसल, हमेशा की तरह इस इवैंट में रणवीर काफी जोश में दिखे। इसी जोश में रणवीर ने आपत्तिजनक बात बोल दी।

 

 

रणवीर ने कहा, "बगल में जेजे अस्पताल है, साला, आज रात इतना आवाज करो के वहां के सब मुर्दे जाग जाएं। बोले तो पुलिस आनी मांगती है इधर लेकिन फिकर नहीं करने का। तुम्हारे भाई का अभी वर्ल्ड है पुलिस में। बोले तो अपुन भी सिंबा है बाबा।" रणवीर की इस बात पर यूजर्स आपत्ति जता रहे है। लोग इन्हें गैरजिम्मेदार बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि रणवीर अब आउट ऑफ कंट्रोल हो रहे हैं। 

 

 

बता दें कि इससे पहले भी लैक्मे फैशन वीक में रणवीर लोगों पर कूद गए थे। रणवीर के कारण कई लड़कियां घायल भी हो गई थी। जब रणवीर को अपनी गलती का अंदाजा हुआ तो उन्होंने माफी मांग ली। रणवीर ने कहा, 'मुझे इसका अंदाजा नहीं था। मैं आगे से सावधानी रखूंगा कि कोई घायल नहीं हो।'

Konika