ट्रेलर लॉन्च पर रणवीर सिंह के अतरंगी अंदाज ने किया सबको घायल, सामने आईं तस्वीरें

1/10/2019 6:05:11 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'गली बॉय' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में रणवीर के साथ अलिया भट्ट लीड रोल में है। बीते दिन फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर रणवीर और अलिया पहुंचे। इस दौरान जहां अलिया ने व्हाइट कलर की ड्रैस पहनी हुई थी।

 

 

वहीं अक्सर अपने डिफरैंट अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहने वाले रणवीर ने पर्पल कलर की कॉलर टी-शर्ट के साथ कलर्ड जॉगिंग पैंट और यैलो कलर को जैकेट पहने हुए दिखाई दिए। वहीं उन्होंने अपने कपड़ो से मैचिंग करते हुए बालों में ऑरेंज कलर का बैंड लगाया हुआ था।

 

 

साथ ही और पैरों में कलर्ड स्नीकर्स पहने हुए दिखाई दे रहे थे। वैसे आपको बता दें, रणवीर सिंह का यह पूरा लुक रैपर ड्रेक के मेल खाता हुआ नजर आ रहा हैं। 

 


बता दें कि दीपिका पादुकोण के साथ शादी के लिए रणवीर सिंह ने अपने लुक में काफी बदलाव किया था। लेकिन अब ऐसा लगता है कि रणवीर सिंह फिर से अपने अजीबो-गरीब अंदाज में लौट आए है। सोशल मीडिया पर भले ही उनका यह अंदाज उनके फैंस को पसंद आ रहा हो लेकिन कुछ फैंस ऐसे भी है कि वो उनके कपड़ो को लेकर उनको लताड़ रहे है।

 

Konika