Star Screen Awards:वन शोल्डर गाउन में दीपिका का स्टनिंग लुक, मुंबई की सड़कों पर पति संग यूं दिए पोज

12/9/2019 9:14:45 AM

मुंबई: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री के चहेते कप्लस में से एक हैं। दोनों अक्सर फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। फैंस इनकी जोड़ी को काफी पसंद करती हैं। बीते महीने ही कपल ने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है।

हाल ही में एक बार फिर कपल की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। दरअसल, रविवार को मुंबई में स्टार स्क्रीन अवॉर्ड 2019 का आयोजन किया गया।

इस अवॉर्ड नाइट में एक बार फिर से रणवीर-दीपिका की पर सब की निगाहें थम गईं। कपल की तस्वीरों में इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।

इस दौरान दोनों ब्लैक आउटफिट्स में ट्विनिंग करते दिखाई दिए। लकु की बात करें तो दीपिका वन शोल्डर ब्लैक गाउन में बेहद ही स्टनिंग दिखीं।

 

इस दौरान दीपिका का नया हेयरस्टाइल देखने को मिला है। दीपिका पादुकोण ने न्यूड मेकअप कैरी किया हुआ हैं।

वहीं रणवीर ब्लैक टी-शर्ट, जींस और सिल्वर ब्लेजर में हैंडमस लग रहे थे। रेड कार्पेट पर रणवीर और दीपिता ने जमकर पोज दिए।

वहीं अवार्ड नाइट के बाद रणवीर सिंह ने जहां एक हाथ नें अपने अवॉर्ड संभाले हुए थे तो वहीं दूसरे हाथ से उन्होंने पत्नी दीपिका को थामा हुआ था।

कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वारल हो रही हैं। फैंस को उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर जल्द ही फिल्म '83' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण हैं।

फिल्म में रणवीर पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में होंगे तो वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी का किरदार में हैं।

इसके अलावा दीपिका  फिल्म 'छपाक' में दिखाई देने वाली हैं। फिल्म में दीपिका एसिड अटैर सरवाइवर के किरदार में होंगी।

 

Smita Sharma