सनी देओल के बेटे की संगीत सेरेमनी में पहुंचे रणवीर सिंह, दूल्हे को गोद में उठाकर किया डांस

6/17/2023 10:55:44 AM

मुंबई। सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी की तैयारियां बड़े जोरों शोरों पर हैं। बीते शुक्रवार को करण और द्रिशा का संगीत फंक्शन था। देओल फैमिली इस मौके पर एक साथ नजर आईं और सभी ने जमकर डांस भी किया। करण के संगीत फंक्शन में रणवीर सिंह ने भी शिरकत की। जैसा की हम सभी जानते हैं कि जहां रणवीर हो वहां कोई एंटरटेनमेंट ना हो ऐसा हो नहीं सकता। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

जी हां, रणवीर ने संगीत सेरेमनी में करण देओल को गोद में उठाकर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रणवीर ने फंक्शन में ऑल ब्लैक ट्रेडिशनल लुक रखा था, जिसमें वे बेहद हैंडसम लग रहें थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

देओल फैमिली के लिए यह एक खास सेलिब्रेशन हैं, काफी समय बाद उनकी फैमिली में शादी हो रही है। ऐसे में सभी घरवाले खूब इंजॉय कर रहें हैं। संगीत सेरेमनी में दुल्हे के पापा, चाचा और दादा ने भी जमकर डांस किया। जिसके वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहें हैं। 

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi