दीपिका पादुकोण के लिए फोटोग्राफर बने रणवीर, दोनों बहनो की खिंची तस्वीर

8/12/2018 5:57:08 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसमें दीपिका के साथ उनकी बहन अनीशा भी नजर आ रही हैं। दीपिका ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। तस्वीर के कैप्शन में दीपिका ने लिखा, "मैं और मेरी छोटी बहन... क्योंकि बहनें बेस्ट होती हैं। इस कैप्शन के आगे दीपिका ने एक कैमरे का इमोजी बनाया है और फिर रणवीर सिंह का नाम लिखा है। ये तस्वीर रणवीर सिंह द्वारा क्लिक की गई है। 

 


रणवीर और दीपिका के रिलेशनशिप की खबरें तो सब जगह आम हो चुकी हैं लेकिन खबरों पर अब तक कोई आधिकारिक व पुष्ट जानकारी नहीं आई है। साल के शुरुआत में उनकी शादी की तारीखों को लेकर तमाम तरह की खबरें आई थीं लेकिन इस बारे में न तो दीपिका और न हीं रणवीर ने कभी खुल कर कोई बात की। हां, इंडिया टुडे से बातचीत में रणवीर ने यह जरूर कहा था कि शादी का विचार उनके दिमाग में है। 

Konika