दीपिका पादुकोण ने शादी के डेढ़ महीने बाद चेंज किया पति रणवीर का सरनेम

1/16/2019 6:04:43 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह की शादी को एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है। शादी के बाद दीपवीर अपनी मैरिड लाइफ पर खुलकर बात कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने पहली बार अपने सरनेम बदलने पर बयान दिया है। 

दरअसल, दीपिका फिल्मफेयर के शो फेमसली फिल्मफेयर पर गेस्ट के तौर पर पहुंची थीं। जब शो के एंकर जीतेश पिल्लई ने कहा कि मैं आपको किस नाम से बात करूं- दीपिका पादुकोण सिंह भवनानी। इस पर दीपिका ने कहा मेरा नाम है दीपिका पादुकोण वाइफ ऑफ रणवीर सिंह पादुकोण। बता दें कि इससे पहले भी रणवीर अपने सरनेम चेंज कर चुके हैं। उन्होंने रणवीर सिंह भवनानी से रणवीर सिंह रखा। 


इन हसीनाओं ने बदला अपना सरनेम 

बता दें कि ऐश्वर्या राय, सोनम और प्रियंका चोपड़ा का तो शादी के बाद ही सरनेम बदल गया था, लेकिन दीपिका पादुकोण का अभी तक सरनेम नहीं बदला, बल्कि रणवीर सिंह का जरूर बदल गया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर जल्द ही 'गली बॉय', कपिल देव की बायोपिक '83', में नजर आएंगे। फिल्म गली बॉय में उनके ऑपोजिट आलिया भट्ट नजर आएंगी। वही, दीपिका मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एसिड अटैक सरवाइवर का किरदार निभा रही हैं। खबरों की मानें तो इसके अलावा वह एक सुपरहिरो फिल्म करेंगी जिसमें उनका लीड रोल होगा। 


 

Neha