पत्नी दीपिका के साथ रणवीर ने अमेरिका में सेलिब्रेट किया बर्थडे, समंदर किनारे कपल का दिखा रोमांटिक अंदाज

7/12/2022 1:59:15 PM

मुंबई. एक्टर रणवीर सिंह ने 6 जुलाई को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्टर ने अपने इस खास दिन को पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ अमेरिका में मनाया। कपल ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर भी की हैं, जो खूब देखी जा रही हैं।


तस्वीरों में रणवीर और दीपिका समंदर किनारे रोमांटिक अंदाज में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दीपिका रणवीर के सिर पर किस रही है। दूसरी तस्वीर में रणवीर दीपिका की गर्दन पर किस रहे हैं। कपल के पीछे नदी बह रही है। तस्वीर तस्वीर में दोनों ब्लैक जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं।

दोनों ने खुद को पूरी तरह से ढका हुआ है। चौथी तस्वीर में दीपिका मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही है  और पीछे कुदरत का खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। पांचवी तस्वीर में दीपिका और रणवीर साइकिल पर पोज दे रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में दीपिका किसी होटल के बाहर खड़ी नजर आ रही है। वीडियोज में दीपिका और रणवीर साइकलिंग करते दिखाई दे रहे हैं। कपल किसी होटल में बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों और वीडियोज को खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

बता दें दीपिका और रणवीर अमेरिका से वापस आ गए हैं। कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया था। काम की बात करें तो रणवीर आखिरी बार फिल्म जयेशभाई जोरदार में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। वहीं दीपिका बहुत जल्द फिल्म 'पठान' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस शाहरुख खान के साथ नजर आएगी। 

View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

Content Writer

Parminder Kaur