चर्चा में बैलून्स के बीच मस्ती करती अनुष्का की बेटी वामिका की तस्वीर, लाडली संग पिता विराट के खुशनुमा पल देखकर रणवीर सिंह भी हुए फिदा

10/19/2021 1:17:06 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी मदरहुड लाइफ को खूब एंजाॅय कर रही हैं। वह अक्सर बेटी वामिका संग बिताए खुशनुमा पलों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अनुष्का शर्मा की बेटी का चेहरा अभी तक नहीं दिखाया गया है।

कुछ दिन पहले यानि दुर्गा अष्टमी पर अनुष्का ने वामिका संग बेहद क्यूट तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर मेंं वामिका मां संग मस्ती करती दिख रही थी। अब हाल ही में अनुष्का ने बेबी वामिका की एक और तस्वीर शेयर की,विराट कोहली अपनी बेटी के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

हालांकि इस तस्वीर में भी वामिका का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। शेयर की तस्वीर में वामिका अपने चारों ओर बहुत सारी कलरफुल गेंदों से भरी प्लेपेन में खेल रही है, जिसे देखकर पापा विराट देखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। दो चोटी बनाए वामिका क्यूट लग रही हैं। इस प्यारी सी फोटो को शेयर कर अनुष्का ने लिखा-'मेरा पूरा दिल एक फ्रेम में।'

इस तस्वीर पर वैसे कई सारे स्टार्स ने कमेंट किया है लेकिन रणवीर सिंह का कमेंट फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब रहा है। रणवीर इस तस्वरी पर दिल वाली इमोजे के साथ कमेंट करते हुए लिखा है - ‘Haayee’रणवीर के अलावा दीया मिर्जा, सुनील शेट्टी, रकुल प्रीत सिंह, नीति मोहन, सानिया मिर्जा ने भी हॉर्ट इमोजी शेयर करते हुए कमेंट में किया । 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी इटली के टस्कनी में हुई थी। दोनों 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। 11 जनवरी 2021 को दोनों ने बेटी वामिका का दुनिया में स्वागत किया। 

Content Writer

Smita Sharma