दीपिका से शादी के बाद रणवीर छोड़ेंगे मम्मी-पापा का घर, बांद्रा में लिया नया घर

6/8/2018 11:31:35 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में अपनी शादी की तैयारियों में बिज़ी हैं। खबरों की माने तो दीपिका रणवीर सिंह के साथ 19 नवंबर को शादी करने जा रही हैं। वहीं रणवीर ने एक नया घर भी ले लिया है, जहां वो शादी के बाद दीपिका के साथ रहेंगे। रणवीर ने बांद्रा के श्री अपार्टमेंट्स में नया घर ले लिया।

खबरों के मुताबिक इसी कॉम्प्लेक्स के 6, 7 और 8वें फ्लोर पर रणवीर अपने मम्मी-पापा और बहन के साथ रहते हैं। अब रणवीर ने चौथे फ्लोर पर नया घर लिया है।

बुधवार को दीपिका अपनी मां उज्जला के साथ मुंबई के बांद्रा स्थ‍ित ज्वैलरी शॉप पर खरीददारी करते देखी गई थीं। वो वहां गोल्ड खरीदने गई थीं।

बताया जा रहा है कि  शादी में दोनों परिवारों के सिर्फ करीबियों को ही बुलाया जाएगा और मीडिया कवरेज से भी इसे दूर रखा जाएगा।

Punjab Kesari