रणवीर सिंह ने खरीदी नई Lamborghini Urus SUV कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

5/24/2021 7:34:56 PM

मुंबई. एक्टर रणवीर सिंह के गैराज में एक से बढ़कर एक कार कलेक्शन है। अब इसमें एक और कार शामिल हो गई है। एक्टर ने नई लेम्बोर्गिनी Urus SUV कार खरीदी है। जिसकी कीमत 3.15 करोड़ है। लेम्बोर्गिनी Urus SUV को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था। यह लग्जरी कार सिर्फ 3.6 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 305 किमी प्रति घंटा है। 

PunjabKesari
रणवीर कारों के काफी शौकीन है। इससे पहले 2019 में एक्टर ने रेड कलर की लेम्बोर्गिनी उरुस कार खरीदी थी। इसके अलावा रणवीर के पास मर्सिडीज-बेंज जीएलएस, एस्टन मार्टिन रैपिड एस, लैंड रोवर रेंज रोवर वोग, ऑडी क्यू 5, जगुआर एक्सजे एल और मारुति सुजुकी सियाज जैसी कारें हैं। फैंस और स्टार्स इस कार को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो रणवीर फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। साल 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है। रणवीर कपिल देव के किरदार में दिखाई देगें और दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देवी का रोल प्ले करेगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News