इवेंट में लेट पहुंचे रणवीर तो बीवी को बताया कारण, पति की बात सुन दीपिका ने दिया ऐसा जवाब

3/3/2020 1:36:09 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' का सोमवार को ट्रेलर रिलीज हो चुका है। बता दें फिल्म एक्टर रणवीर सिंह ने बाकी को-स्टार्स को ट्रेलर लॉन्च पर 40 मिनट तक इंतजार करवाया। जब रणवीर से लॉन्च में देरी में पहुंचने का कारण पूछा गया, तो इसका कारण रणवीर ने दीपिका पादूकोण को बताया।

PunjabKesari

लॉन्च ने देरी से पहुंचने पर रणवीर ने कहा, मैं बहुत दूर से आता हूं सर, मेट्रो का काम चल रहा है, एक ही लाइन चल रही थी। रणवीर ने बिना झिझकते हुए कहा कि वो इसलिए भी लेट हो गए क्योंकि उनकी पत्नी यहीं इसी टाउन में रहती हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

LOOK WHAT I RECORDED😂😂😂😂 @akshaykumar @ranveersingh @ajaydevgn @katrinakaif @itsrohitshetty @karanjohar

A post shared by Ashish Chanchlani Official (@ashishchanchlani) on Mar 1, 2020 at 11:45pm PST

इवेंट में देरी से पहुंचने पर अक्षय और अजय देवगन ने तो उठक-बैठक करके अपना बदला पूरा कर लिया। वहीं बीवी ने रणवीर की इस बात पर दीपिका ने रिएक्ट करते हुए कहा 'बीवी तो टाउन में रहती है, लेकिन टाइम पर पहुंच जाती है।' दीपिका का ये मजेदार जवाब सुनकर फैंस को खूब हंसी आई। अब सोशल मीडिया पर दोनों की ये वीडियो खूब वायरल हो रही हैं।

 

PunjabKesari
काम की बात करें तो इन दिनों दीपिका रणवीर फिल्म '83' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में दीपिका अपने पति संग अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्म 10 अप्रैल को पर्दे पर रिलीज होगी।

PunjabKesari

वहीं रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी' इसी महीने यानी 10 मार्च को सिनेमा घरों में दस्तक देगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News