शादी अटैंड करने दिल्ली पहुंचे रणवीर सिंह ने डांस फ्लोर पर मचाया धमाल, नानी के साथ खूब मिलाए स्टैप

4/18/2022 12:40:35 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कोई पार्टी हो या आउटिंग..बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का अंदाज ही अलग होता है। एक्टर हमेशा अपने अलग अंदाज से सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में रणवीर ने दिल्ली में एक शादी अटैंड की, जहां वो अपने नानी के साथ खूब थिरकते नजर आए। अब एक्टर के ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।


सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह 'गला गुड़िया' गाने पर डांस फ्लोर पर खूब धमाल मचा रहे हैं और एक लेडी के साथ गाने पर स्टैप मिलाते भी दिख रहे हैं। इस दौरान वह रेड पैंट कोट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। 

 

दूसरे वीडियो में रणवीर अपनी नानी के साथ भी खूब थिरकते दिख रहे हैं। ऐसे ही अन्य एक और वीडियो में डीजे नाइट पर एक्टर का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। 

 

 

फैंस रणवीर के इन डांस वीडियोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

 


काम की बात करें तो रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म करण जौहर की 'रॉकी और रानी' है, जिसमें वह आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास 'जयेशभाई जोरदार' फिल्म भी है, जो 13 मई को रिलीज होने वाली है।  
 
 

Content Writer

suman prajapati