न्यूयॉर्क के रेस्टोरेंट में Delicious खाना देख टूट पड़े रणवीर सिंह, इतना खाया कि फूड कोमा में चले गए एक्टर, तस्वीर शेयर कर बयां किया हाल

2/26/2022 1:50:35 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर रणवीर सिंह अक्सर अपने अतरंगी लुक्स को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने ऐसा किया, जिसे लेकर एक बार फिर से वो सुर्खियों में आ गए। न्यूयॉर्क पहुंचे रणवीर ने वहां के रेस्टोरेंट में इतना खाना खा लिया कि वो फूड कोमा में चले गए। इसके बाद हाल ही में तस्वीरें शेयर कर एक्टर ने अपना हाल बताया है।

PunjabKesari


रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में कई सारी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह मेज पर रखी अलग-अलग डिशेज के साथ साथ नजर आ रहे हैं। इनमें स्ट्राबेरी और कंडेन्सड मिल्क आइस्क्रीम के साथ हनी बटर टोस्ट, ओरियो क्रम्ब्स के साथ सॉफ्ट चीज केक और व्हाइट चॉकलेट हनीकॉम्ब के साथ ब्रूल बनाना हॉट पफ पेस्ट्री जैसे कई स्वीट्स शामिल हैं। रणवीर खाने को ऐसे देख रहे थे कि बस अब वह खाने पर हमला करने वाले हैं। तस्वीरें लेने के बाद एक्टर इस खाने पर टूट पड़े और इतना सारा खाया कि फूड कोमा में चले गए। 

PunjabKesari

खाने के बाद रणवीर ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सोफे पर सोते हुए नजर आए और इसके साथ उन्होंने लिखा, 'और रिज्लट। फूड कोमा।'  

PunjabKesari


रणवीर के ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और फैंस कमेंट कर इन पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

PunjabKesari


काम की बात करें तो रणवीर सिंह को  आखिरी बार फिल्म 83 में देखा गया था, जिसमें वो पत्नी-एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए थे। अब उनकी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News