एक दूसरे का हाथ थामें एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रणवीर-दीपिका, रोमांटिक तस्वीरें आई सामने

8/3/2018 3:01:48 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण विदेश छुट्टियां मनाने गए हुए थे। हाल ही में इस कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों का स्वैग अंदाज सामने आया।

 

 

इस समय जहां दीपिका व्हाइट कलर में दिखीं वहीं रणवीर ब्लैक कलर में बेहद डेशिंग लग रहे थे। एयरपोर्ट में रणवीर ने एक पल के लिए भी दीपिका का हाथ नहीं छोड़ा। दोनों बेहद रोमांटिक अंदाज में दिखें। 

 

 

खबरें हैं कि दीपिका और रणवीर 10 नंवबर को इटली के लेक कोमो लोम्बार्डी में शादी करेंगे। ये इटली की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।

 

इससे पहले कई हॉलीवुड स्टार्स जैसे टॉम क्रूज और जॉर्ज क्लूनी ने भी शादी के खास दिन के लिए इसी जगह को चुना था।

 

 

रिपोर्ट्स का तो ये भी दावा है कि दोनों के परिवारवालों ने प्रीवेडिंग की रस्में पूरी कर ली हैं और अब शादी की तैयारियों में जुट गए हैं।

 

 

Konika