हाथों में हाथ थाम स्पाॅट हुए ''दीपवीर'', स्टाइलिश अंदाज में दीपिका ने मारी एंट्री तो लैपर्ड प्रिंट स्वैटर में रणवीर ने दिखाया स्वैग

12/15/2021 9:49:27 AM

मुंबई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बी-टाउन के पावर कपल्स में से हैं। आए दिन कपल की रोमांटिक तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रहती हैं। रणवीर भी दीपिका से अपने प्यार का इजहार करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में इस कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। लुक की बात करें तो दीपिका ब्लैक एंड व्हाइट टाॅप के साथ के साथ मैचिंग स्कर्ट में स्टाइलिश दिखीं।

मिनिमल मेकअप और मैसी पोनी उनके लुक को परफेक्ट बना रही हैं। वहीं रणवीर लैपर्ड प्रिंट स्वैटर के साथ रेड पैंट पहने स्वैग भरे अंदाज में दिखा।

सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए दोनों ने चेहरे को मास्क से कवर किया था। एयरपोर्ट पर कपल ने हाथों में हाथ थाम कई पोज दिए।  कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका और रणवीर  फिल्म '83' में नजर आएंगी। यह फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की है। फिल्म में एक्टर रणवीर कपूर क्रिकेटर कपिल देव का रोल निभाते नजर आएंगे और दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रोल में होंगी।

फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज हो रही हैं। इसके अलावा दीपिका  शकुन बत्रा की फिल्म, शाहरुख खान के साथ पठान, ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में दिखेंगी।

 

वहीं रणवीर सर्कस, राॅकी और रानी के प्रेम कहानी , 'जयेशभाई जोरदार' में नजर आएंगे।  
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma