बहन के बेहद लाडले है रणवीर सिंह, कुछ एेसी है दीपवीर की फैमिली

11/13/2018 7:04:20 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में है। रणवीर, दीपिका पादुकोण से 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

 

 

दोनों सितारों का रुतबा बॉलीवुड में सुपरस्टार का है, लेकिन दोनों सितारों की पारिवारिक पृष्ठभूमि फिल्मी नहीं है। हालांकि दीपिका का परिवार उनके पिता की वजह से देशभर में मशहूर है। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण किसी जमाने में देश के शीर्ष बैडमिंटन प्लेयर थे। बहुत कम लोगों को रणवीर की फैमिली बैकग्राउंड के बारे में पता है। 

 


रणवीर मूल रूप से सिंधी परिवार के हैं। उनका पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है। जगजीत सिंह भवनानी, रणवीर के पिता हैं जबकि अंजू भवनानी भवनानी उनकी मां हैं। रणवीर के पिता, जगजीत रियल स्टेट कारोबार के बड़े नाम हैं। उनकी मां होममेकर हैं। अंजू, लो प्रोफाइल रहती हैं इस वजह से उनके बारे में लोगों को बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है।

 

 

रणवीर को बहन रितिका भवनानी से काफी सपोर्ट मिलता है। वो एक्ट्रेस भी हैं और शादीशुदा हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ रणवीर, बचपन से ही अपनी बहन के बेहद करीब थे। रक्षा बंधन जैसे कई मौकों पर इसका सबूत भी मिला है।

 

 

वहीं दीपिका पादुकोण के पिता का नाम प्रकाश पादुकोण है और उनकी मां का नाम उज्जला है। दीपिका की एक बहन है अनीषा, जो कि गोल्फर हैं।

 




Konika