अमेरिका में सिंगर शंकर महादेवन के कॉन्सर्ट में जमकर नाचे रणवीर-दीपिका, कपल के ट्रेडिशनल लुक पर अटकीं सबकी निगाहें

7/5/2022 11:14:17 AM

मुंबई. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। कपल इन दिनों अमेरिका में हैं। रणवीर और दीपिका सिंगर शंकर महादेवन के कॉन्सर्ट में पहुंचे। ये कॉन्सर्ट कैलीफॉर्न‍िया के San Jose में हुआ। दीपिका और रणवीर ने कॉन्सर्ट में खूब मस्ती की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में दीपिका ग्रीन कलर के सूट में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और पोनी से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है। वहीं रणवीर येलो कुर्ते और व्हाइट पायजामे में हैंडसम लग रहे हैं। कपल शंकर महादेवन के गानों पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

इस दौरान दीपिका के माता-पिता और बहन भी नजर आए। दीपिका और रणवीर ने परिवार के साथ खूब तस्वीरें भी क्लिक करवाई। कपल ने सिंगर शंकर महादेवन के साथ भी तस्वीरें क्लिक करवाई। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो दीपिका बहुत जल्द फिल्म पठान में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस शाहरुख के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस फाइटर, द इंटर्न की हिंदी रीमेक, महाभारत और प्रोजेक्ट K में भी दिखाई देगी। वहीं रणवीर सर्कस और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News