फेदर गाउन में दीपिका ने लूटी महफिल, पत्नी के लंबे पल्लू को यूं संभालते दिखे रणवीर

9/19/2019 11:58:05 AM

मुंबई: बुधवार शाम मुंबई में आईफा अवॉर्ड 2019 की शानदार शुरुआत हो चुकी है। 19 साल में पहली बार ये अवॉर्ड शो मुंबई में आयोजित हुआ है। इस अवॉर्ड शो में सलमान खान से लेकर आलिया भट्ट, सारा अली खान, शाहिद कपूर जैसे कई सितारे इसका हिस्सा बनते दिखाई दिए।

वहीं, इस दौरान बॉलीवुड का क्यूट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी शामिल हुए। 

जब रणवीर और दीपिका अवॉर्ड शो में पहुंचे तो सबकी निगाहें उन पर थम गईं। इस दौरान दीपिका पर्पल कलर के फेदर गाउन में क्वीन की तरह लग रही हैं।

उनके ग्रीन कार्पेट पर आते ही सबकी धड़कनें थम गईं। गाउन के साथ दीपिका ने सिर पर पल्लू भी लिया हुआ था।

वहीं, रणवीर हमेशा की तरह अपने अतरंगी अंदाज में नजर आए। उन्होंने ब्लैक कोट-पैंट पहना था।

अवॉर्ड शो में रणवीर पत्नी दीपिका का गाउन संभालते हुए नजर आए।

दीपवीर के इस अवॉर्ड शो की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि आईफा में दीपिका पादुकोण को फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए स्पेशल बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला।

वहीं, रणवीर सिंह ने फिल्म 'पद्मावत' के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीता। 

 

 

 

Neha