जब GQ Awards में अचानक EX ब्वॉयफ्रैंड से हुआ अनुष्का शर्मा का सामना, देखिए तब क्या हुआ

9/23/2017 12:42:29 PM

मुंबई: कल हाल ही में मुंबई GQ Awards का आयोजन हुआ जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारो ने शिरकत की। इनमें आमिर खान, मलाइका अरोड़ा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकलीना फर्नांडिस और सयानी गुप्ता सहित कई बड़े सितारे पहुंचे।

इस अवॉर्ड शो में में सबकी निगाहें तब थमी जब एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह एक दूसरे के आमने सामने हुए। दोनों जब अचानक रैड कार्पेट पर मिले तो थोड़े असहज दिखे लेकिन दोनों से कैमरे के सामने इस स्थिति को बहुत अच्छे से संभालते हुए नजर आए।

अनुष्का ने जैसे ही रणवीर सिंह को देखा, आगे बढ़ीं और गले लगाया। इसके बाद रणवीर सिंह ने उन्हें कैमरे के लिए पोज देने के लिए आगे जाने को कहा। दोनों की तस्वीरों काफी वायरल हो रही हैं। यहां पर अनुष्का शर्मा को Woman Of The Year के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

 
बता दें कि इन दोनों स्टार्स ने फिल्म बैंड बाजा बारात में साथ काम किया था और इस वक्त इनके डेटिंग की खबरें भी सामने आई थीं। वहीं रणवीर सिंह को यहां पर 'इंटरटेनर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड दिया गया।