रणवीर-आलिया की 'गली बॉय' ऑस्कर अवार्ड के लिए हुई नामित

9/21/2019 7:34:49 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बॉय' एक बार फिर से चर्चा में बनी हुई है। दरअसल गली बॉय को ऑस्कर फिल्म अवार्डस के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक रूप से चुना गया है। 9 फरवरी 2020 को होने वाले प्रतिष्ठित अकादमी अवॉर्ड्स के लिए गली ब्वाय बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में चुना गया है।

बता दें इस फिल्म को जोया अख्तर ने निर्देशित किया है। फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में रणवीर सिंह ने एक लोकल रैपर की भूमिका निभाई है और उनका साथ दिया है आलिया भट्ट ने।

फिल्म में रणवीर सिंह की अदाकारी औऱ आलिया की अदाकारी की काफी तारीफ हुई है और फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे।

गली बॉय के ऑस्कर में नॉमिनेट होने पर फरहान अख्तर ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट किया- गली बॉय को 92 वें ऑस्कर पुरस्कारों में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है।

फिल्म फेडरेशन को शुक्रिया और जोया अख्तर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, सिद्धांत चतुर्वेदी, कल्कि केकलिन सहित पूरी कास्ट एंड क्रू को बधाई।

 

Pawan Insha