कभी धर्मेंद्र के दामाद बनने वाले थे रणवीर सिंह, इस वजह से टूटा रिश्ता

11/19/2017 12:09:44 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पर दुनिया की सारी लड़कियां उनके ऐटिटूड और बोल्डनेस की दीवानी हैं। रणवीर भी कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपने अफेयर्स को लेकर हमेशा से सुर्ख़ियों में रहे हैं। रणवीर बहुत ही बिंदास हैं और वही करते हैं जो करना चाहते हैं इसीलिए सब उनको पसंद करते हैं। पर क्या आप जानते हैं की एक समय पर उनका अफेयर देओल खानदान की बेटी से था।

रणवीर का हेमा और धर्मेंद्र की बेटी से था अफेयर

रणवीर ऐसे तो बहुत सी लड़कियों के साथ अफेयर में रहे हैं इन्ही सबके बीच वो एक समय पर हेमा मालिनी की बेटी आहना देओल (Ahana Deol) को डेट कर चुके हैं। जी हाँ ये बात बिलकुल सच है की रणवीर कॉलेज के दिनों में आहना के साथ पढ़ते थे और दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

रणवीर और आहना में इस वजह से आई दूरी

दरअसल कुछ समय के बाद आगे की पढाई करने के लिए रणवीर विदेश में चले गए थे और दूरी हो जाने की वजह से दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था। किसी भी रिश्ते को चलाने के लिए नज़दीकियों की ज़रुरत होती है जो इस रिश्ते में रही नहीं थी।

2014 में हुई थी आहना की शादी

सन 2014 में आहना की शादी दिल्ली के एक मशहूर बिजनेसमैन से हो गयी थी और आज वो अपने परिवार के साथ बहुत खुश हैं और उनका एक बेटा भी है। पर क्या आप ये बात जानते हैं की रणवीर अपनी गर्ल फ्रेंड दीपिका पादुकोण के साथ आहना की शादी में पहुंचे थे।

अनुष्का शर्मा और सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी था अफेयर

रणवीर सिंह का नाम तो बहुत सी लड़कियों के साथ जुड़ा है बल्कि यहाँ तक कहा जाने लगा था की रणवीर जिसके साथ फिल्म करते हैं उसके साथ ही टांका बीड़ा लेते हैं। रणवीर ने विराट कोहली की प्रेमिका अनुष्का के साथ भी अफेयर चलाया था और दोनों ने दो फिल्मों में एक साथ काम भी किया था और कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए थे और वही सोनाक्षी सिन्हा के साथ लुटेरे फिल्म में काम करने के बाद दोनों का नाम आपस में जुड़ा था लेकिन बाद में रणवीर ने इस बात का खंडन भी किया था की सोनाक्षी सिर्फ उनकी दोस्त हैं ।

दीपिका से हुआ फिर प्यार

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का आपस में बहुत स्ट्रांग रिलेशनशिप रहा है यहाँ तक कहा गया था की दोनों साथ में रहने लगे हैं। खैर दोनों ने कभी कुछ स्वीकारा नहीं है पर हर जगह पर दोनों साथ में नज़र आते रहे हैं। अब तो दोनों के बीच ब्रेकअप होने की खबरे भी आयी हैं। अब ये तो वक़्त ही बताएगा की दोनों के बीच आखिर चल क्या रहा है।

Konika