शादी के बाद पहली बार ''सिम्बा'' के सेट पर पहुंचे रणवीर सिंह, फैन के साथ सेल्फी वायरल

11/24/2018 4:49:31 PM

मुंबई: बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ी में शुमार दीपवीर 14-15 नवंबर को शादी के बंधन बंध गए। इटली के लेक कोमो में शादी दो सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों से हुई।

इस शादी में उनके परिवार वाले और कुछ करीबी ही मौजूद रहे। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं।

वहीं दीपवीर ने 21 नवंबर को रिसेप्शन की पहली पार्टी बैंगलुरू में दी थी। इस पार्टी के बाद दीपवीर मुंबई लौट आए हैं और अपने मुंबइया दोस्तों को रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं। 

 

 

पार्टियों के बीच रणवीर अपने काम को इग्नोर नहीं कर रहे हैं। इसी सिलसिले में सुबह रणवीर सिंह को 'सिम्बा' के डब शूट के लिए पहुंचे हैं।

इसकी जानकारी वायरल हुई रणवीर सिंह की एक फोटो से मिली जिसमें वो फैन के साथ देखे गए। 

बता दें कि 'सिम्बा' में रणवीर के साथ सारा अली खान लीड रोल में हैं। इस फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं 

Neha