Ranveer VS Wild: बेयर ग्रिल्स के साथ जंगलोंं और पहाड़ों में खतरनाक स्टंट करते नजर आए रणवीर सिंह, पत्नी दीपिका के लिए तोड़ा कभी न मरने वाला फूल
6/25/2022 1:35:51 PM

मुंबई. एक्टर रणवीर सिंह किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। एक्टर पिछले कुछ समय से बियर ग्रिल्स के साथ दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले एक्टर ने बेयर ग्रिल्स के साथ अपने वाइल्ड एडवेंचर का टीजर शेयर किया था। अब 'रणवीर vs वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है।
ट्रेलर में रणवीर 'जिद, अपना कंफर्ट जोन छोड़ने की जिद, लेकिन जिद आपको कहां लाकर फंसाती है, पता ही नहीं चलता।' एक्टर बेयर ग्रिल्स के साथ खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। रणवीर जंगल में भेड़िया, भालू जैसे खतरनाक जानवरों से बचते भागते हुए नजर आते हैं। वह पहाड़ों पर भी चढ़ते हैं और अंधेरी गुफाओं में भी जाते हैं। रणवीर, बियर ग्रिल्स के साथ जंगल में जंगली खाना खाते और पत्नी दीपिका के लिए कभी न मरने वाला फूल भी तोड़ते नजर आते हैं। रणवीर बियर ग्रिल्स के साथ मस्ती करते और दीपिका को याद करते हुए कह रहे हैं कि वह पत्नी के प्यार की वजह से ये कर पा रहे हैं और उनके जैसा आशिक पूरी दुनिया में कोई नहीं है। अंत में एक्टर बियर ग्रिल्स को 'जय बजरंग बली बोलना' भी सिखा रहे हैं। फैंस इस ट्रेलर को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें शो बहुत जल्द नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला है। फैंस भी रणवीर के इस शो का बेसब्री से इंतजार है। काम की बात करें तो रणवीर फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

पाकिस्तानी और अमेरिकी सेना के शीर्ष अधिकारियों ने की बैठक, सुरक्षा सहयोग पर चर्चा

कलावा बांधने व बंधवाते समय रखें इन नियमों का ध्यान वरना दिनों में हो जाएंगे कंगाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भेंट की

Janmashtami: जीवन में कठिनाइयों का समय समाप्त नहीं हो रहा है तो...