Video: बुर्ज खलीफा पर चमका रणवीर सिंह की  ''83'' ट्रेलर, नजारा देख खुशी से झूमी पत्नी दीपिका पादुकोण

12/17/2021 10:30:31 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 83 को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में रणवीर जहां कपिल देव की भूमिका में हैं। वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमा भाटिया का किरदार निभा रही हैं।  ये कपल इस समय दुबई में हैं, जहां उन्हें शानदार तोहफा मिला है। दुबई की सबसे ऊंची मीनार बुर्ज खलीफा '83' का मोंटाज दिखाया गया।

PunjabKesari

फिल्म की झलक देखते ही दोनों की सितारे काफी एक्साइटेड हो जाते हैं। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बुर्ज खलीफा के काफी नजदीक खड़े हैं। जैसी ही इस सबसे ऊंची मीनार पर '83' की झलक दिखाई जाती है, वहां मौजूद लोग खुशी के मारे शोर मचाने लगते हैं।

PunjabKesari

दीपिका के लिए भी ये काफी प्राउड मोमेंट होता है और वो रणवीर का हाथ थाम लेती हैं।स वीडियो में दीपिका कुछ बोलती भी नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो रणवीर और दीपिका इस खास मौके पर अतरंगी अंदाज में दिखे। दीपिका ने जहां रेड कलर की ड्रेस पहनीहीं, रणवीर गोल्डन कलर की टी-शर्ट के साथ मैचिंग पैंट, जूते और चश्मे में दिखे। 

View this post on Instagram

A post shared by @deepveerparadiso

'83' फिल्म की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के अलावा पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, ताहिर राज भसीन, हार्डी संधू और साहिल खट्टर सहित कई स्टार्स हैं। इसमें क्रिकेट विश्व कप जीतने के सुनहरे पल को दिखाया गया है। यह फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

View this post on Instagram

A post shared by @deepveerparadiso


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News