Viral Video: सिंगर श्रेय सिंघल की प्री-वेडिंग पार्टी में रणवीर सिंह का धमाल, जाह्नवी-वाणी ने भी लगाए खूब ठुमके

8/14/2021 8:40:50 AM

मुंबई: पंजाबी सिंगर श्रेय सिंघल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में दिल्ली में श्रेय सिंघल की प्री-वेडिंग पार्टी हुई। इस प्री-वेडिंग पार्टी में बाॅलीवुड स्टार रणवीर सिंह, जान्हवी कपूर , बादशाह, वाणी कपूर जैसे स्टार्स ने शिरकत की।

जहां रणवीर ने अपने अजीबोगरीब अंदाज में इवेंट को होस्ट किया।वहीं जान्हवी, वाणी और बादशाह ने पार्टी में दिलकश परफॉर्मेंस दी।  प्री-वेडिंग पार्टी के वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं रणवीर सिंह अपने पाॅपुलर साॅन्ग खलीबली, गल्ला गूड़ियां, तूने मारी एंट्री पर डांस कर रहे हैं। रणवीर नेअपने जोश में से ना केवल लोगों का मनोरंजन किया बल्कि उन्हें सेल्फी के लिए बाध्य किया।

वहीं जाह्नवी  कपूर ने अपनी फिल्म 'रूही' के 'गेंदा फूल' और 'पनघट' पर ठुमके लगाए। इसके अलावा जाह्नवी ने बुर्ज खलीफा, सावन में लग लगई आग गानों पर भी डांस किया। जाह्नवी रेड और गोल्डन दोनों ही लहंगों में कमाल की लग रही थीं। 


श्रेय सिंघल के बारे में बात करें तो उन्होंने 'जहां तुम हो', 'तू जुनूनियत' और 'आंख उठी' जैसी गाने गाए हैं। उनकी सिंगिंग स्टाइल के कारण अक्सर श्रेय सिंघल की तुलना पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम से की जाती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Real Fan Of Shreysinghal (@realfanofshreysinghal)


वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। वह '83', 'जयेशभाई जोरदार', 'सर्कस' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। रणवीर सिंह फिल्म सूर्यवंशी में कैमियो रोल कर रहे हैं। वहीं, जान्हवी आखिरी बार 'रूही' में नजर आई थीं। अब जान्हवी कपूर फिल्म 'गुड लक जेरी' और फिल्म 'दोस्ताना 2' में काम करती दिखाई देंगी। इसके अलावा जाह्नवी एक बार फिर राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Real Fan Of Shreysinghal (@realfanofshreysinghal)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ᴊᴀɴʜᴠɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ ꜰᴄ (@janhvi.kapoor.team)

Content Writer

Smita Sharma