रणवीर ने लगाई पत्नी दीपिका के नाम की मेहंदी, शादी के बाद अब तस्वीर आई सामने

11/20/2018 2:58:01 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इटली के लेक कोमो में  दोनों ने सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों से शादी रचाई। इस दौरान इन दोनों सितारों ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा। बीते दिनों ही इनकी मुंबई एयरपोर्ट की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं।

इस बीच दीपिका के लिए हाथों पर लगवाई रणवीर की मेहंदी की तस्वीर सामने आ गई है। दीपिका के लिए रणवीर  ने अपने हाथों में जो मेहंदी लगवाई उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तस्वीर में रणवीर ने दीपिका के लिए अपने हाथों पर मेहंदी से दीपक बनवाया और पत्नी का नाम भी लिखा। फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी में करीब 25 से 30 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।खबरों की मानें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मुंबई के जुहू इलाके में 50 करोड़ रुपए का घर खरीदा है। अभी इस घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है । 

बता दें कि बता दें कि दोनों की शादी का समारोह 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में था।इस समारोह को प्राइवेट रखा गया। शादी में करीब 30-40 लोग ही शामिल हुए थे। वहीं अब 21 नवंबर को बेंगलुरु में और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन होना है। मुंबई रिसेप्शन में बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे। 

 

Neha