My Queen...अंतरराष्ट्रीय ज्वेलरी ब्रांड की ''ब्रांड एंबेसडर'' बनीं बीवी दीपिका पादुकोण पर रणवीर सिंह ने उड़ेला प्यार

10/4/2022 3:04:44 PM

मुंबई: बाॅलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण का रिश्ता हर गुजरते दिन के साथ मजबूत होता जा रहा है। हालांकि बीते कुछ दिनों से कपल के अलग होने की खबरें सोशल मीडिया पर आग ​की तरह फैली हुई हैं। इन अफवाहों के बीच रणवीर ने अपनी लविंग वाइफ दीपिका के लिए खास पोस्ट शेयर किया। दरअसल, दीपिका को हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय ज्वेलरी ब्रांड द्वारा अपना ब्रांड एंबेसडर साइन किया गया।

PunjabKesari

 

फेमस ज्वेलर्स ब्रांड 'कार्टियर' ने ट्विटर पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का अपने 'नए एंबेसडर' बनने पर उनकी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में दीपिका व्हाइट कलर के गाउन में नजर आ रही हैं। उन्होंने खूबसूरत सा हीरे का हार पहना है।  

PunjabKesari

इस पोस्ट पर रणवीर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा- 'माई क्वीन मुझे आप पर गर्व हो रहा है! इसके साथ ही उन्होंने एक तिरंगे के साथ, हाथ जोड़े हुए और दिल इमोजी भी बनाई है। 

PunjabKesari


गौरतबल है कि कुछ दिनों पहले अफवाह उड़ी थी कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सेपरेट हो रहे हैं। दीपिका को बैचेनी की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इसके बाद वो जब एयरपोर्ट पर नजर आईं तो उनकी उंगली से इंगेजमेंट रिंग भी गायब थी।

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर जल्द ही आलिया भट्ट के साथ करण जौहर की मूवी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे।इसके अलावा उनके पास रोहित शेट्टी की 'सर्कस' भी है। दीपिका की बात करें तो वो ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर' में नजर आएंगी। साउथ स्टार प्रभास के साथ 
Project K और शाहरुख खान संग 'पठान' में काम कर रही हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News