OMG दीपिका को छोड़ रणवीर ने ढूंढ ली नई गर्लफ्रैंड!!

7/27/2017 10:01:46 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह को एक कपल के रुप में काफी लोग पसंद करते हैं।

लेकिन इसी के साथ दीपिका और रणवीर के ब्रेकअप की काफी खबरें सामने आ रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक दीपिका और रणवीर के बीच कोई मनमुटाव नहीं है। बस काम का दबाव दोनों के बीच धीरे-धीरे दूरियां ले आया है।

इतना ही नहीं, यह भी कहा जा रहा है कि रणवीर ने तो अपने लिए नई गर्लफ्रैंड भी ढूंढ ली है।

रणवीर जल्द से जल्द शादी करके घर बसाना चाहते थे लेकिन दीपिका अभी करियर पर फोकस करना चाहती हैं

लेकिन शायद रणवीर अब दीपिका को स्पेस देते-देते थक गए हैं।

लिहाजा उन्होंने जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है।

बता दें कि दीपिका और रणवीर करीब 5 साल साथ रहे हैं। इस दौरान दोनों की सगाई की खबरें भी कई बार सामने आ चुकी हैं।

लेकिन दोनों में कोई कड़वाहट नहीं है। बस एक दूसरे को टाइम न दे पाने की वजह से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूर हो गए हैं।