दीपिका-रणवीर की शादी की तस्वीरों के लिए फैंस को करना होगा लंबा इंतजार, जानें वजह

10/22/2018 4:21:48 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की डेट भी सामने आ गई है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक दोनों 14-15 नवंबर को शादी करने वाले हैं। हाल ही में अब दोनों की शादी को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। 

खबरों के मुताबिक दीपिका रणवीर नहीं चाहते हैं कि दोनों के खूबसूरत पल में कोई जल्दबाजी हो और मीडिया में शादी की तस्वीरें वायरल हों। इसीलिए इन लव-बर्ड्स ने मेहमानों से गुजारिश की है कि वो शादी में फोन न लेकर आएं।

शादी की फोटोज दोनों कपल अपने तरीके से मीडिया में जारी करना चाहते है। ऐसे में शादी के दिन पापाराज्जी और मीडिया से दूरी बनाए रखने के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं। ऐसे में मोबाइल फोन्स पर भी बैन लगाने की तैयारी की गई है। 

बता दें कि दीपिका और रणवीर एक दूसरे के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी पॉजेसिव हैं। दोनों अपने पर्सनल लाइफ के बारे में कम ही बात करते हैं। दीपिका और रणवीर पिछले करीब पांच सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस क्यूट कपल की शादी का फैंस को काफी बेस्ब्री के साथ इंतजार है। 


 

Neha