''भंसाली'' को मिला शादी का न्यौता, जहां DESI लुक में दिखे रणवीर वहीं SWAG अंदाज दिखीं दीपिका

11/8/2018 12:16:38 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं अब दोनों की शादी की तैयारियां शुरु हो गई हैं। हाल ही में दोनों डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के घर शादी का न्यौता लेकर पहुंचे। 

इस दौरान दीपिका व्हाइट कलर की शर्ट और ब्लू जींस पहने हुए काफी कूल अंदाज में दिखीं।

वहीं रणवीर ग्रीन कलर का कुर्ता और व्हाइट पजामा पहने ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। इस कपल ने मुस्कुराते हुए मीडिया कैमरा को पोज दिए। दोनों के चेहरों पर अपनी शादी को लेकर खुशी साफ झलक रही है।

वहीं संजय लीला भंसाली ने भी दीपिका और रणवीर को खाली हाथ वापिस नहीं लौटाया। उन्होंने दोनों को एक खास गिफ्ट दिया। यह खास तोहफा कुछ और नहीं बल्कि 'पद्मावत' फिल्म के दौरान खींची गईं तस्वीरों से सजी एक खास एलबम है।

असल में जब दीपिका पादुकोण, संजय लीला भंसाली के घर से बाहर आईं तो उनके हाथ में 'पद्मावत' के पोस्टर से सजी एक एलबम दिखाई दी। 

जानकारी के लिए बता दें कि रणवीर और दीपिका की मुलाकात संजय लीला भंसाली की 'रामलीला' के दौरान ही हुई थी। इसी फिल्म के इनका प्यार परवान चढ़ा और अब शादी के मंडप तक पहुंचने के लिए तैयार है।

संजय लीला भंसाली ने रणवीर और दीपिका को इनके कैरियर की तीन सबसे सफल फिल्में 'बाजीराव मस्तानी', 'रामलीला' और 'पद्मावत' दी हैं, जिस कारण संजय इन दोनों की जिंदगी में काफी अहम स्थान रखते हैं। 

शादी की बात करें तो  दीपिका और रणवीर इटली के लेक कोमो सिटी में शादी करेंगे।  इसके बाद दोनों मुंबई और बैग्लुरु में ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं।

दोनों की शादी की रस्में शुरू भी हो चुकी है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी। 

Neha