क्या बाजीराव-मस्तानी ने चुपके से कर ली है सगाई?

9/21/2017 4:29:41 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर ही नहीं असल जिंदगी में भी खूब पसंद की जाती है। राम लीला से शुरू हुई इनकी ये मोहब्बत पद्मावती तक पहुंच चुकी है। इन चार सालों में बहुत कुछ बदला लेकिन रणवीर और दीपिका के प्यार में कोई कमी नहीं आई।

कई बार ये भी सुनाई पड़ा कि दोनों में दूरियां आ गयी है लेकिन दूसरे ही पल दोनों ने सबका मुंह बंद कर दिया। कुछ दिन पहले एक पार्टी के दौरान दोनों का इंटिमेट वीडियो सामने आया था जिससे साफ़ हो गया कि रणवीर और दीपिका का प्यार दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है।

बता दें कि कुछ दिन पहले दीपिका अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने लंदन पहुंची हुई थी। इत्तेफाक से रणवीर भी एक शादी अटेंड करने वहीं पहुंचे हुए थे। वापस लौटने पर दीपिका को एक कॉमेडी शो में स्पॉट किया गया।

दीपिका तो हमेशा की तरह खूबसूरत लग रहीं थी लेकिन जिस बात ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा वो थी इस मस्तानी के रिंग फिंगर में एक अंगूठी। दीपिका ने लंदन से लौटने के बाद से ही ये अंगूठी पहनी हुई हैं। अंगूठी देख तो यही लग रहा है कि रणवीर औऱ दीपिका ने सगाई कर ली है।