इंडियन फिल्म फेस्टीवल ऑफ मेलबर्न में दिखाई जाएगी रणवीर-आलिया की ‘गली बॉय'

6/28/2019 2:27:28 AM

मुंबईः जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय' को लेकर खबरें ज़ोरो पर हैं। इस फिल्म को भारत के लोगों ने खूब सराहा ही था। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर एक और अच्छी खबर सामनें आई है।बता दें ये फिल्म इंडियन फिल्म फेस्टीवल ऑफ मेलबर्न 2019 में रिलीज की जाएगी। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

जानकारी के लिए बता दें ‘गली बॉय' इस साल फरवरी में रिलीज हुई थी, जिसे लोगों से काफी सराहना मिली थी। फिल्म की कहानी एक होनहार रैपर की है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई की गलियों पर अपने जीवन के बारे में तुकबंदी कर रैप के माध्यम से पेश करता। महोत्सव के 10वें संस्करण का आयोजन आठ से 17 अगस्त तक मेलबर्न के विक्टोरिया में होगा। महोत्सव के दौरान 10 अगस्त को जोया ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के साथ भारतीय सिनेमा पर एक चर्चा में भी हिस्सा लेंगी। 

Pawan Insha