दीपिका-रणवीर की शादी को लेकर फैंस ने उड़ाया मजाक, वायरल हुए फनी मीम्स

10/24/2018 12:16:00 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादूकोण (Deepika Padukone) जल्द ही एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ शादी रचाने वाली है। इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फैंस ने उन्हें बधाई देते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं अब अब इंटरनेट पर दोनों की शादी को लेकर कई तरह के मीम्स बन रहे हैं। ये मीम्स काफी वायरल हो रहे हैं। दीपिका रणवीर की शादी को लेकर बने मीम्स काफी फनी हैं।

PunjabKesari

 

दीपिका-रणवीर की शादी की ड्रेस को लेकर बने मीम्स 

रणवीर की शादी की ड्रेस को लेकर लोग जमकर चुटकी ले रहे हैं। कुछ लोग लहंगे की फोटो शेयर करके लिख रहे हैं कि ये रणवीर की शादी की ड्रेस है। इतना ही नहीं एक तस्वीर में रिपोर्टर  दीपिका और रणवीर से सवाल करता है कि वो लोग अपनी शादी पर क्या पहनेंगे।

PunjabKesari

दीपिका इस पर जवाब देते हुए कहती हैं कि मेहंदी में सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ फ्लोरल सूट, शादी में मनीष मल्होत्रा का लाल रंग का लहंगा और रिसेप्शन में अनीता श्रॉफ की डिजाइन की हुई साड़ी।इसके बाद रिपोर्टर पूछता है कि और रणवीर क्या पहनेंगे? इस पर रणवीर कहते हैं कि  "ये मेरा ही तो बताया है।"

PunjabKesari,Ranveer Singh image, deepika padukone  image ,,दीपिका-रणवीर इमेज

एक यूजर ने एक लहंगे की फोटो शेयर की और लिखा, "ये रणवीर की शादी की ड्रेस है। दूसरे यूजर ने लिखा कि रणवीर-दीपिका शादी करने जा रहे हैं और उनकी शादी में पंडित संजय लीला भंसाली होंगे।"

PunjabKesari,ranveer singh photo,arjun kapoor photo,रणवीर सिंह फोटो ,अर्जुन कपुर फोटो

दरअसल, रणवीर-दीपिका के बीच अफेयर की शुरूआत 2013 में ''गोलियों की रासलीला: रामलीला'' के सेट से शुरू हुई थी। दोनों की ऑफ और ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया है। 

 

बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बताया जा रहा है कि शादी में तकरीबन 30 मेहमानों के शरीक होने की खबरें हैं जिनकी यहां पर खास मेहमान नवाजी होगी।

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News