''रोडीज'' छोड़ने पर रणविजय सिंघा का बयान, बोले- यह मेरे बच्चे की तरह है, जो अब 18 साल का हो गया, मुझसे ज्‍यादा इसे कोई प्‍यार नहीं कर सकता

2/8/2022 12:44:27 PM

मुंबई. एक्टर रणविजय सिंघा काफी समय से शो 'रोडीज' को होस्ट कर रहे थे। रणविजय ने 'रोडीज' के 17 सीजन होस्ट किए। अब शो के 18वें सीजन में रणविजय नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह सोनू सूद दिखाई देंगे। हाल ही में रणविजय ने सोनू सूद द्वारा शो को होस्ट करने पर बात की है।

PunjabKesari
रणविजय ने कहा- 'मैं पहले दिन से रोडीज का हिस्सा रहा हूं। मैं एकलौता व्यक्ति हूं जो इससे शुरू से जुड़ा हुआ हूं। 18 सालों तक लगातार रोडीज किया है। मैंने और चैनल न सिर्फ रोडीज ही साथ में किए बल्कि 14-15 दूसरे शोज भी किए हैं। हां शुरुआत मैंने इसी से की थी। कुछ कमिटमेंट्स, कोविड रेस्ट्रिक्शन्स, डेट में बदलाव और साउथ अफ्रीका में शूटिंग होने की वजह से चीजें मेरे लिए बदल गई हैं। इस वजह से मैं इस शो का हिस्सा नहीं बन पाउंगा। लेकिन मैं चैनल के साथ दूसरे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। हमारे रिश्तों में कोई दूरियां नहीं आई हैं।'

PunjabKesari
रणविजय ने आगे कहा- 'हमें पता है कि कि ओमिक्रॉन की शुरुआत वहीं से हुई थी। जिससे चीजें मुश्किल हो गई थीं और फिर डेट्स की भी दिक्कत हो गई थी। मुझे नहीं पता था कि यह इतनी बड़ी बात बन जाएगी। हमने कभी इसकी उम्मीद ही नहीं की थी। जब मैंने इस शो को शुरू किया तो किसी को नहीं पता था कि ये है क्या। यह मेरे बच्चे की तरह है, जो अब 18 साल का हो गया है। मेरे से ज्यादा इसे कोई प्यार नहीं कर सकता है।'

PunjabKesari
इसके अलावा रणविजय ने कहा- 'सोनू पाजी और मैं बहुत क्लोज हैं। इससे ज्यादा अच्छी बात और क्या हो सकती है कि सोनू भाई इसे होस्ट कर रहे हैं। वह मेरे बड़े भाई जैसे हैं। हम दोनों दो महीने पहले मिले थे। खूब सारी बातें की थी। मैंने उनके साथ बहुत अच्छा समय बिताया था। यह रोडीज के लिए बहुत अच्छी बात है।'

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News