First Glimpse: Splitsvilla फेम रणविजय सिंह के घर आया नन्हा शहजादा, लाडले का हाथ थाम शेयर की प्यारी सी तस्वीर

7/14/2021 10:33:50 AM

मुंबई: रियालिटी शो 'स्पिल्ट्सविला' फेम रणविजय सिंह हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं। णविजय की पत्नी प्रियंका सिंह ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी एक्टर ने एक प्यारी सी पोस्ट शेयर कर दी थी।

इस खुशखबरी के बाद फैंस और स्टार्स रणविजय को बधाई दे रहे हैं। इसी बीच रणविजय ने अपने लाडले की झलक फैंस के साथ शेयर की है। शेयर की इस पोस्ट में रणविजय न्यूबाॅर्न बेबी का हाथ थामें नजर आ रहे हैं। फैंस इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rannvijay (@rannvijaysingha)

 

 

रणविजय सिंह ने इंस्टा पर शूज और जर्सी की तस्वीर शेयर कर बताया था कि उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अपने शूज के साथ एक पेयर बेबी शूज की फोटो शेयर कर लिखा है, 'शू गेम। 12 जुलाई 2021'।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prianka Singha (@priankasingha)

 

रणविजय ने इसी साल मार्च में फैन्स के साथ गुड न्यूज शेयर की थी कि वह दूसरी बार पापा बनने वाले हैं। उनकी वाइफ प्रियंका सिंह प्रेग्नेंट हैं। 14 जून, 2021 को रणविजय ने अपनी पत्नी प्रियंका सिंह के लिए बेबी शावर हुआ था।  रणविजय और प्रियंका की शादी को 6 साल हो चुके हैं और उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम कायनात है।

Content Writer

Smita Sharma