बालकनी में खड़े को रोडीज फेम रणविजय सिंह ने 1 महीने के बेटे साथ किया ऐसा स्टंट,भड़का यूजर बोला-''ये एक मां के लिए....

8/27/2021 2:17:02 PM

मुंबई: 'रोडीज' फेम रणविजय सिंह हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं। रणविजय की पत्नी ने बीते महीने 1 प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। कपल ने अपने लाडले का नाम जहान वीर सिंह रखा है।

रणविजय अक्सर बेटे के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने 1 साल के बेटे के साथ वीडियो शेयर किया। इस वीडियो की वजह से उन्हें यूजर्स से नसीहत मिल चुकी है।

View this post on Instagram

A post shared by Rannvijay (@rannvijaysingha)

 

वैसे तो वीडियो में रणविजय अपने बच्चे को प्यार जताते दिख रही हैं, बस शुरुआत जिस तरह से हुई है उसे लेकर लोग परेशान हो गए।  वीडियो में रणविजय अपने बच्चे को लेकर कमरे से बालकनी तक आते हैं और उसे ऊपर उठाते हैं। बस इसी पहली झलक को देखकर लोग परेशान हो गए।

एक यूजर ने उन्हें सलाह देते हुए कहा-'वीडियो की पहली झलक एक मां के लिए काफी अनकम्फर्टेबल करने वाली है, प्लीज जिम्मेदाराना व्यवहार करिए। बहुत सारे यंगस्टर्स आपको फॉलो करते हैं और वे भी अपने छोटे भाई-बहन या बच्चों के साथ ऐसा ही करेंगे।'

View this post on Instagram

A post shared by Rannvijay (@rannvijaysingha)


बता दें कि रणविजय  की पत्नी प्रियंका सिंह ने 12 जुलाई को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। रणविजय ने अपनी इस खुशी को मजेदार अंदाज में इंस्टाग्राम पर शेयर किया। दोनों की शादी 6 साल पहले हुई थी और दोनों को पहले से एक बेटी भी है जिसका नाम कायनात है।
 

Content Writer

Smita Sharma