शाहरुख के साथ ''जीरो'' में काम कर चुके रंजन सहगल का निधन, 36 की उम्र में कहा अलविदा

7/12/2020 12:59:38 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक और बुरी खबर सामने आई है। रंजन सहगल का 36 की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर की मौत उनके होमटाउन पंजाब के जीरकपुर में कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई है। रंजन की मौत के बाद पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में सन्नाटा छा गया है। 


बता दें शनिवार सुबह अचानक रंजन की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई ले जाया गया। जहां तुरंत उन्हें वेंटिलेटर न मिल पाने के कारण कुछ ही देर में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।  रंजन काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। लॉकडाउन में मुंबई में अकेले होने की वजह से वो वापस अपने होम टाउन पंजाब लौट आए थे। 
काम की बात करें तो रंजन ने कई टीवी शोज और पंजाबी फिल्मों में काम किया। इतना ही नहीं उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने करियर के दौरान क्राइम पेट्रोल, रिश्तों से बड़ी प्रथा, सावधान इंडिया जैसे टीवी शोज में काम किया। इसके अलावा वो शाहरुख के साथ फिल्म जीरो, रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय संग फिल्म सरबजीत में नजर आ चुके थे।

Edited By

suman prajapati