पहली डेट पर आदित्य की यह बात छू गई रानी के दिल को, फिर आए दोनों करीब

3/21/2018 10:56:00 AM

मुंबई:  अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। आज रानी फिल्मकार आदित्य चोपड़ा के साथ सफल मैरिड लाइफ जी रही हैं। दोनों की शादी की को 4 साल हो गए हैं। इस मौके पर जानिए दोनों की पहली मुलाक़ात कैसे हुई।  रानी मीडिया में आदित्य के साथ हुई पहली मुलाक़ात के बारे में बता चुकी हैं कि दोनों सम्पन रेस्त्रां में मिले थे। तब रानी ने सिर्फ एक फिल्म में काम किया था।

दोनों के बीच दोस्ती हुई और काफी समय बाद दोनों को एहसास हुआ कि वे एक दूसरे के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। रानी मुखर्जी ने अपनी पहली डेट पर ले जाने के मामले आदित्य काफी ट्रेडिशनल रहे। आदित्य खुद रानी के घर गए और रानी को डेट पर ले जाने के लिए उनके पेरेंट्स से इजाज़त मांगी। रानी के अनुसार आदित्य का यह अंदाज़ उनके दिल को छू गया था।

 


कुछ समय तक डेटिंग के बाद रानी और आदित्य ने यह तय किया था कि वे अपने रिश्ते को ज़ाहिर नहीं करेंगे। वास्तव में, दोनों यह समझने के लिए वक़्त चाहते थे कि क्या वाकई दोनों एक दूसरे के साथ जीवन बिताने के लिए दिल और मन से तैयार हैं या नहीं। रानी मुखर्जी के साथ रिश्ते के बाद आदित्य ने अपनी पहली पत्नी पायल खन्ना तलाक ले लिया।

Punjab Kesari