जब फैशन के चक्कर में रानी मुखर्जी की आई Worst Look सामने

3/21/2017 3:12:54 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस रानी मुखर्जी का आज बर्थडे है। वह 39 साल की हो गई हैं। 21 मार्च, 1978 को मुंबई में जन्मीं रानी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1997 में आई बॉलीवुड फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से की थी। 1997 से अबतक रानी कई शानदार और स्टाइलिश मीडिया अपीयरेंसेस दे चुकी हैं। हालांकि, उनके कुछ लुक्स को बेहद क्रिटीसाइज भी किया जा चुका है। रानी का नाम भी उन एक्ट्रैसेस की लिस्ट में आता है जो अपने खराब ड्रैसिंग सेन्स के लिए मशहूर हैं। कई पार्टी-इवेंट्स के अलावा उनके प्रेग्नेंसी और पोस्ट प्रेग्नेंसी लुक को काफी क्रिटिसाइज किया जा चुका है।

बता दें कि रानी कई बार एेसी ड्रैसेस वियर कर लेती है जो उनपर सुट नहीं करती। कई बार तो उन्हें उप्स मुमैंट का भी शिकार होना पड़ा है।