रानी चटर्जी ने कृष्णा अभिषेक के साथ ''नाच रे पतरकी'' पर किया नागिन डांस, सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हुआ वीडियो
2/8/2022 8:47:14 PM
मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस फैंस के साथ अपने डेली रूटीन शेयर करती रहती है। हाल ही में रानी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस कृष्णा अभिषेक के साथ डांस करती हुई नजर आ रही है। ये वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
वीडियो में रानी ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस स्टनिंग लग रही है। वहीं कृष्णा अभिषेक ब्लैक टी-शर्ट और ग्रे जींस में नजर आ रहे हैं। दोनों 'नाच रे पतरकी' गाने पर नागिन डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए रानी ने लिखा- "पुराने और अच्छे दोस्त कृष्णा अभिषेक संग यह डांस करना काफी मजेदार एक्स्पीरियंस रहा। हम दोनों ही नाच रे पतरकी पर थिरक रहे हैं। कृष्णा मेरे दोस्त होने के साथ को-स्टार भी रह चुके हैं। अरविंद अकेला कल्लू का यह गाना मुझे बहुत पसंद है।" फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें सिंगर अरविंद अकेला कल्लू और नेहा सिंह का 'नाच रे पतरकी' गाना खूब धमाल मचा रहा है। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को अरविंद अकेला और शिल्पी राज ने गाया है। प्रियांशु सिंह ने म्यूजिक दिया है। आशुतोष तिवारी ने इसे लिखा है।