भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने थामा कांग्रेस पार्टी का हाथ, प्रियंका गांधी के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर कर बोलीं- ''एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है''

1/25/2022 8:42:59 PM

मुंबई. स्टार्स में एक्टिंग के अलावा राजनीति को लेकर भी क्रेज बढ़ रहा है। एक्टर्स और एक्ट्रेसेस राजनीतिक पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। बीते दिनों एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका सूद ने कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा था अब भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी भी कांग्रेस में शामिल हो गई है। एक्ट्रेस ने प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

PunjabKesari
तस्वीर में रानी प्रियंका गांधी के साथ नजर आ रही है। एक्ट्रेस ग्रीन प्रिंटेड कपड़ों में नजर आ रही है, जिसके ऊपर रानी ने ब्लैक कोट पहना हुआ है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस ने हाथ में एक लिफाफा पकड़ा हुआ है, जिस पर लिखा हुआ है- लड़की हूं लड़ सकती हूं। तस्वीर शेयर करते हुए रानी ने लिखा- 'एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है। प्रियंका जी के अभियान 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' के साथ जुड़ कर मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं। आज प्रियंका गांधी जी से दिल्ली में मुलाक़ात हुई साथ में मुंबई कांग्रेस के युवा नेता मेरे मित्र सूरज सिंह ठाकुर।' फैंस इस तस्वीर को लाइक कर रहे हैं और एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें को रानी बहुत जल्द फिल्म 'भाभी मां' में नजर आने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'मेरा पति मेरा देवता है' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ बिहारी बॉय प्रेम सिंह दिखाई देंगे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News