कंगना के घर में गूंजी बच्चे की किलकारी, देखें सबसे पहले तस्वीरें

11/16/2017 1:15:34 PM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के घर छोटे से बेबी की किलकारियां गूंड गई है।। सोहा अली ख़ान और ईशा देओल की प्रेगनेंसी के बाद कंगना के घर से भी ऐसी खबर आई है। दरअसल, कंगना मासी बन गई है। कंगना की बहन रंगोली ने लड़के को जन्म दिया है। है, ना खुशी की बात। बच्चे का नाम पृथ्वीराज रखा है। उसके फोटो भी सामने आई है। 

कंगना की बहन रंगोली जो अब तक उनके लीगल टर्म्स और प्रोफेशनल मैटर्स को हैंडल करती थी वो अब कंगना के साथ ऑफिशियली नहीं है। हाल ही में जब कंगना प्रियंका चोपड़ा की पार्टी में पहुंची तो हर कोई कंगना को बधाइयां दे रहा था और जब इस बारे में कंगना से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हां, उनकी बहन रंगोली प्रेग्नेंट है।

बता दें कंगना हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की सक्सेस पार्टी में शामिल हुई थीं जहां इस खबर की पुष्टि हुई। कंगना को पार्टी के दौरान खूब बधाईयां मिलीं। कंगना ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'यह रंगोली का पहला बच्चा है। घर में सभी काफी खुश हैं।'