चैम्बूर स्थित अपने पुश्तैनी घर बेच रहे हैं रणधीर कपूर, छोटे भाइयों ऋषि और राजीव के निधन के बाद लिया बड़ा फैसला

4/30/2021 11:21:06 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणधीर कपूर हाल ही में कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। कोविड पाॅजिटिव आने के बाद वह मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल उनकी कंडिशन बेहतर है। रणधीर के स्टाफ के 5 मेंबर भी कोविड पॉजिटिव हैं और वे भी इसी अस्पताल में एडमिट हैं। इसी बीच कपूर फैमिली से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। खबर है कि रणधीर कपूर चैम्बूर वाला पुश्तैनी घर बेचने वाले हैं, जहां वह बड़े हुए।

PunjabKesari

छोटे भाई ऋषि कपूर और राजीव कपूर दोनों के निधन के बाद रणधीर कपूर ने बड़ा फैसला लिया है।दरअसल, छोटे भाई राजीव कपूर के निधन के बाद वह खुद को काफी अकेला महसूस कर रहे हैं, इसलिए अब परिवार के पास रहना चाहते हैं।

PunjabKesari

खबर है कि रणधीर ने बांद्रा में पहले ही घर खरीद लिया है और वो पूरी तरह से तैयार है। रिपोर्ट के मुताबिक, रणधीर जल्द ही नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे।एक न्यज पोर्टल की खबर के मुताबिक रणधीर ने बताया कि राजीव मेरे साथ ही ज्यादातर रहता था। उसका पुणे में घर था लेकिन वह ज्यादा समय यहीं मुंबई में रहता था। राजीव के निधन के बाद मैं अकेला महसूस कर रहा था तो इसलिए मैंने सोचा कि मैं अब अपने परिवार के करीब रहूं।

PunjabKesari

अपने पुश्तैनी घर को लेकर रणधीर ने कहा-' मेरे माता-पिता ने मुझे कहा था कि मैं इस घर में जितना हो सके उतना रह सकता हूं, लेकिन जिस दिन मैं इस घर को बेचूंगा मुझे इससे मिले पैसों को ऋषि, राजीव, ऋतु और रीमा के साथ बांटने होंगे।'

PunjabKesari


राजीव कपूर की प्रॉपर्टी पर अधिकार चाहते हैं रणधीर और रीमा

 पिछले दिनों खबर सामने आई थी कि भाई राजीव ने निधन के बाद अब बड़े भाई रणधीर और बहन रीमा उनकी प्रॉपर्टी पर अपना हक चाहते हैं। इस मामले को लेकर दोनों ने बॉम्बे हाईकोर्ट को रूख किया है। राजीव कपूर ने 2001 में आरती सभरवाल नाम की महिला से शादी की थी और 2003 में दोनों का तलाक भी हो गया था लेकिन ये तलाक किस फैमिली कोर्ट में हुआ इसका उन्हें कोई अंदाजा नहीं है। कोर्ट ने संपत्ति का हक पाने के लिए रणधीर और रीमा से वो पेपर्स कोर्ट में मांगे हैं, जिनमें राजीव कपूर के तलाक के ऑडर्स हैं।

PunjabKesari

बता दें कि ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज उनके निधन को 1 साल हो गया है। वहीं राजीव कपूर इसी साल 9 फरवरी को दुनिया को अलविदा कह गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News