दिवंगत छोटे भाइयों ऋषि-राजीव को याद कर भावुक हुए रणधीर कपूर, बोले-''आशा है जहां भी हो खुश हो''

3/23/2021 10:04:26 AM

मुंबई: दिग्गज एक्टर रणधीर कपूर ने जहां साल 2020 में अपने भाई ऋषि कपूर को खोया। वहीं साल 2021 की शुरुआत में उनके सबसे छोटे भाई राजीव कपूर ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। 1 साल के अंदर 2 छोटे भाइयों के चले जाने का गम रणधीर को दिन रात खाए जा रहा है। रणधीर को हर पल अपने भाइयों की याद सता रही है। हाल ही में रणधीर कपूर ने भाई ऋषि कपूर और राजीव कपूर की याद में एक तस्वीर शेयर की।

PunjabKesari

ये तस्वीर ऋषि कपूर और राजीव कपूर के जवानी के दिनों की है। तस्वीर में ऋषि और राजीव दोनों जमीन पर बैठे हैं। ऋषि ने राजीव के कंधे पर हाथ रखा है। दोनों कैमरे को देख मुस्कुरा रहे हैं।

PunjabKesari

इस तस्वीर के साथ रणधीर कपूर ने कैप्शन में लिखा-'हमेशा मेरे प्यारे भाइयों की याद आती रहेगी। आशा है कि आप दोनों जहां भी हैं, खुश हैं।' रणधीर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही वे कमेंट भी कर रहे हैं। 

PunjabKesari

 

एक साल में खोए दो छोटे भाई और बहन

बता दें कि तीन भाईयों में और दो बहनों में सबसे बड़े रणधीर ने बीते एक साल में अपने दो छोटे भाइयों और एक बहन को खो दिया है। साल 2020 की शुरुआत में यानि 14 जनवरी को पहले बहन रितु नंदा ने साथ छोड़ा। फिर इसी साल 30 अप्रैल को  भाई ऋषि कपूर सदमा दे गए। ऋषि कपूर के देहांत को तो अभी एक साल भी नहीं बिता था कि 9 फरवरी को  राजीव कपूर ने भी अपने बड़े भाई का साथ छोड़ गए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News