नानू रणधीर कपूर के बर्थडे केक पर तैमूर ने लिखा प्यारा मैसेज, देखें तस्वीरें

2/16/2018 1:49:01 PM

मुंबई: 15 फरवरी को रणधीर कपूर मे अपना 71 वां बर्थडे सेलीब्रेट किया था। रणधीर कपूर की दोनों बेटियां करिश्मा और करीना ने अपने पापा के जन्मदिन खास बनाने के लिए एक जबरदस्त पार्टी का आयोजन किया। रणधीर कपूर के 71 वें जन्मदिन के जश्न में उनके परिवार के साथ-साथ कुछ खास दोस्त भी पार्टी में शामिल हुए थे।

 

बता दें जहां एक तरफ रणधीर कपूर के बर्थ डे पार्टी में शामिल हुए सभी लोग खूबसूरत लग रहे थे। वहीं दूसरी ओर रणधीर के बर्थ डे केक ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, जिस पर रणधीर कपूर का नाम ना होकर करीना और करिश्मा के बच्चों का नाम था। आपको बता दें कि रणधीर कपूर के जन्मदिन के केक पर समाइरा, कियान और तैमूर के नाम के छोटे-छोटे फ्लैग लगे हुए थे और केक पर ‘हैप्पी बर्थ डे नाना…वी लव यू’ लिखा हुआ था। 

 

रणधीर के जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों ने जमकर मस्ती की इन तस्वीरों को देखकर आप पार्टी में हुई मस्ती का अंदाजा लगा सकते हैं। रणधीर के जन्मदिन पर उनकी पत्नी बबीता और भाई ऋषि कपूर भी पत्नी नीतू सिंह के साथ पार्टी में पहुंचे थे रणधीर कपूर के सबसे छोटे भाई राजीव कपूर भी अपने परिवार के साथ पार्टी में शामिल हुए।