Covid19:ICU से वापस नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट हुए रणधीर कपूर,बोले-ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ी जल्दी घर आऊंगा

5/3/2021 11:35:46 AM

मुंबई: बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर रणधीर कपूर 29 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत में सुधार न होने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। वहीं अब एक्टर की हेल्थ को लेकर अच्छी खबर आई है।  एक्टर की हालत में पहले से काफी सुधार है। रणधीर कपूर ने खुद अपनी हेल्थ अपडेट दी है।

एक वेबसाइट से बात करते हुए एक्टर ने कहा-'मेरी सेहत में पहले से काफी सुधार है। उम्मीद है कि मैं जल्द ही घर चला जाऊंगा। मेरी कोरोना रिपार्ट भी निगेटिव आई है। सांस लेने में भी कोई परेशानी नहीं आ रही है। मुझे सिर्फ बुखार की शिकायत थी।'

रणधीर कपूर ने बताया कि उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दो डोज ले ली है। कोरोना टेस्ट करवाने पर एक्टर ने कहा कि उन्हें ठंड लग रही थी। इसलिए सावधानी बरतते हुए उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया लेकिन अब वह ठीक है। उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर की भी जरूरत नहीं है। 

बता दें रणधीर कपूर के अलावा उनके 5 स्टाफ मेंबर्स भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। जिसके जानकारी खुद एक्टर ने दी थी। उनके पांच स्टाफ मेंबर्स को भी कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

 पैतृक घर बेचेंगे रणधीर कपूर

रणधीर कपूर चेम्बूर स्थित अपना पैतृक घर बेचने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबि, इस बात की जानकारी खुद रणधीर ने दी। उन्होंने एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से बातचीत में कहा-मेरे पैरेंट्स ने कहा था कि मैं जब तक चाहूं, तब तक इस घर में रह सकता हूं। लेकिन अब मैंने इसे बेचने का फैसला कर लिया है। मुझे घर की बिक्री से हुई कमाई अपने भाई-बहनों ऋषि, राजीव, रितु और रीमा के साथ साझा करनी होगी। राजीव ज्यादातर मेरे साथ ही रहे। पुणे में उनका एक घर था, लेकिन वे ज्यादातर मुंबई में ही रहते थे। इब मैं उस घर में अकेला महसूस कर रहा हीं इसलिए मैं बबिता, बेबो (करीना) और लोलो (करिश्मा) के घरों के पास शिफ्ट हो रहा हूं।

Content Writer

Smita Sharma